शराब की दुकान का शटर काटकर चोरी

Spread the love

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के गांव चचूरा में चोरों ने शराब की एक कंपोजिट दुकान का शटर काटकर गल्ले में रखी नगदी, पांच पेटी फ्रूटी शराब व कैमरे की डीवीआर चुरा कर ले गए। तथा सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। डी 55 सेक्टर पी 3 थाना बीटा 2 ग्रेटर नोएडा निवासी डी पी सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि प्रार्थी की झाजर ककोड मार्ग पर गांव चचूरा में सरकार द्वारा आवंटित अंग्रेजी देसी शराब व बीयर कंपोजिट दुकान है। दुकान पर अधिकृत सेल्समैन तैनात है। सेल्समेन द्वारा बुधवार सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि दुकान के शटर कटा हुआ हैं। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दुकान के शटर खोले गए तो पता चला की दुकान का गल्ला खुला हुआ है। गल्ले से बिक्री के 33640 रुपए व फ्रूटी शराब के पांच पेटी गायब थी। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को नष्ट करके डीवीआर और हाईडिस को भी अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *