दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दोनों को 35 हजार की सहायता 

Spread the love

Uttar Pradesh : #rakeshkashyap दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यदि पति दिव्यांग है तो 15 हजार रुपये, पत्नी दिव्यांग है तो 20 हजार रुपये और दोनों दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने सूचित किया कि जिन दंपतियों का विवाह अप्रैल 2024 या उसके बाद हुआ है, वे जनसेवा केंद्र, लोकवाड़ी केंद्र या निजी कंप्यूटर के माध्यम से योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। http://divyangjan.upsdc.gov.in आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाता, संयुक्त शादी का फोटो, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र या शादी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र। आवेदन के उपरांत प्रिंट कर हस्ताक्षरित मूल प्रति सभी संलग्न दस्तावेजों के साथ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या जी-08, विकास भवन में जमा कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *