#rakeshkashyap
New Delhi : भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद रखने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब 24 अक्टूबर तक पाकिस्तान के सैन्य या नागरिक विमान भारत के एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारत और पाकिस्तान ने अलग-अलग नोटिस टू एयरमैन (NOTAMs) जारी किए हैं। भारत के आदेश के अनुसार, सैन्य विमान समेत कोई भी पाकिस्तानी रजिस्टर्ड एयरक्राफ्ट या पाकिस्तानी एयरलाइंस द्वारा खरीदा या लीज पर लिया गया एयरक्राफ्ट भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकेगा।