श्री बालाजी मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida : खुर्जा जेवर मार्ग पर श्री चामुंडा शक्ति मंदिर कालोनी में शनिवार को श्री बाला जी महाराज के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। जिसमें आचार्य रामकुमार व्यास महाराज जी ने विधि विधान से हवन पूजन कर संकल्प कराकर तिलक व मोली कलावा बांधकर आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर यजमान सुनील चौहान उनकी पत्नी आशा देवी और कृष्णा भारतद्वाज पत्नी राधा देवी ने परिवार के साथ अनुष्ठान कराया।वहीं महिलाओं ने श्री बाला जी महाराज के भजनों का नगर व क्षेत्र से आए भक्तों ने रसपान कर धर्म लाभ उठाया।इस अवसर पर अरुण शर्मा,मंगल सैन शर्मा,मास्टर विशम्बर सिंह,प्रमोद व्यास,जगपाल सिंह,अनीता देवी,कुमारी दीपा,कुसुम देवी,बॉबी देवी,लक्ष्मी देवी,चंचल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *