Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक कार ने खड़ी हुई दो बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई तथा नौ लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संसार सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद के मौहल्ला शांतिनगर निवासी अनुज34, पत्नि सरस्वती देवी32, पुत्री रिया10 व लवी7 के साथ बाइक द्वारा नोएडा से आगरा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव दयानतपुर के समीप 32वे किमी पर पीछे से आ रही कार के चालक ने उनकी स्प्लेंडर बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद कार ने एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी एक बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में स्प्लेंडर सवार दंपत्ति व दोनों बेटियां तथा बुलेट सवार जेवर न्यायालय में कार्यरत आशीष शर्मा तथा कार सवार नांगलोई दिल्ली निवासी अल्लाबक्स55 व उसकी पत्नी हसीना बेगम50, उसका पुत्र पिंकी35, नेहनी बेगम75 पत्नि अल्ला राजी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व जेपी इंफ्राटेक की टीम ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जब कि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।