New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। विस्तृत विषयवार टाइमटेबल छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि परीक्षा की तैयारी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुनिश्चित की जाए ताकि छात्रों को पर्याप्त समय पुनरावृत्ति के लिए मिल सके।