दीवानी कचहरी में लव जिहाद प्रकरण को लेकर हुआ हंगामा

Spread the love

HariGadh :दीवानी कचहरी में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक हिन्दू लड़की को गैर समुदाय का युवक भगा ले जाने के मामले में उसके परिजन कोर्ट पहुंचे। युवती को पुलिस कोर्ट में बयान देने लाई थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर आरोपी युवक को बचाने का आरोप लगाया। मामला थाना छर्रा क्षेत्र के धनसारी गांव का है। परिजनों ने बताया कि युवती की 9 अक्टूबर को सगाई हुई थी और 15 अक्टूबर को शादी होनी थी, लेकिन शादी से चार दिन पहले 11 अक्टूबर को युवक युवती को भगा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *