बाल संसद के आयोजन में आजाद सदन ने मारी बाजी

Spread the love

Greater noida : ( कृष्ण वत्स)  प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाली गतिविधियों के अन्तर्गत आज पब्लिक इंटर कालिज में ” बाल संसद ” का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सदन के प्रभारी मदनगोपाल शर्मा व सह प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को भिन्न भिन्न तरह की गतिविधिया विद्यालय में सदनवार आयोजित करायी जाती हैं। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्र /छात्राओं को चार सदनों नेहरू सदन, गांधी सदन, सुभाष सदन व आजाद सदन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सदन के प्रभारी नियुक्त कर अन्य अध्यापकों की चार टीमें बनायी गयीं है। बाल संसद की प्रस्तुति की जिम्मेदारी विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार को दी गयी उनके साथ उजाला व पियुष ने इस कार्यक्रम को आयोजित कराने में योगदान रहा। बाल संसद में विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने किशोर सांसदों के रुप में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के रुप में बहुत ही शानदार प्रस्तुतिकरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *