परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है

Spread the love

#rakesh #Kashyap

Greater noida : श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल के नेतृत्व में रविवार को 26 वें वार्षिकोत्सव के द्वीतिय दिवस श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज जी ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है।

आचार्य श्री ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है।

महाराज श्री ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। इस दौरान सुनीता देवी, कुसुमलता, शोभा,संजीव शर्मा,पुष्कर भारद्वाज, कुलभूषण शर्मा, हनी वर्मा, प्रियंक गौड़, प्रवीन अग्रवाल, सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *