रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

Greater noida (आकाश भारतद्वाज) : अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के नेतृत्व में सोमवार को दूसरा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन खुर्जा जेवर मार्ग पंजाब नेशनल बैंक के पास में किया गया। जिसका संचालन लक्ष्मी ब्लड सेंटर बुलंदशहर के सहयोग से सुबह 10:00 बजे हुआ और समापन शाम 5:00 बजे हुआ जिसमें 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद अध्यक्ष गुरुजीआकाश भारतद्वाज अटारी वालो ने बताया रक्तदान आपके हृदय संबंधी जोखिम कारकों को कम करता है। रक्तदान से आप अपने कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। बताए फायदों से प्रभावित होकर लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर परिषद के संस्थापक गुरुजी अटारी वाले, मनीष, मोहित, विकास, सक्षम, करन, दिनेश, डॉ रूपाली, अमित राणा, कंचन यादव, राकेश डोगरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *