भारत रेडक्रास सोसायटी ने किया पब्लिक इंटर कालिज में “वैज्ञानिक मैजिक शो”

Spread the love

Greater noida (कृष्णा वत्स) :भारत रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में शुक्रवार को पब्लिक इंटर कालिज में “वैज्ञानिक मैजिक शो” का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कैंडिल जलाकर किया।वैज्ञानिक मैजिक शो के प्रचारक/सदस्य जादूगर वी.के सम्राट द्वारा बच्चों के लिये बौद्धिक, ज्ञानवर्धक आदि सुंदर व मनोरंजक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया जिसका समस्त स्टाफ व छात्र /छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया।प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कार्यक्रम के अन्त में उद्बोधन कर समापन किया।इस अवसर पर मदनगोपाल शर्मा, संजय कुमार, राकेश कुमार, राजन,पियुष, उजाला, राजकुमार आर्य समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *