Greater noida :(सुहेल चौधरी) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी का 70 वा जन्मदिवस गुरुवार रात केक काटकर बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रहे जहांगीरपुर देहात से प्रधान पति चौधरी सुदेश कुमार ने बहन के जी शासन काल की सराहना की और कहा ज़ब बहन जी का शासन काल रहा था तो कोई भी गुंडागर्दी नहीं होती थी। इस अवसर पर गायक सचिन नीमका ने बहन जी के जन्मदिवस पर गाने सुनाकर उनके कार्यकाल का गुणगान किया।मौजूद रहे लोगो में सोनू कुमार (सभासद ) प्रभात सिंह, जगदीश सिंह,ललित निरंकारी,रिंकू गौतम, मनोज गौतम एडवोकेट, विनोद कुमार,ग्रीश कुमार, संदीप मास्टर,अरुण वाल्मीकि,श्रीमती इंद्रा देवी, श्रीमती राजरानी देवी, रानी देवी, नीतू देवी,आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता रहे।