Greater noida : महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के सात मेधावी छात्रों को विद्यालय परिवार ने सम्मनित किया।विद्यालय के प्रबंधक पवन छौकर तथा अशोक कुमार व प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मनित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।और बताया जहांगीरपुर के NS पब्लिक स्कूल मे हुई टैलेंट शो प्रतियोगिता मे विद्यालय कि साक्षी ने ड्राइंग मे प्रथम स्थान, मयंक ने कविता लेखन मे निखल एक्टिंग मे वैष्णवी ने मेंहदी प्रतियोगिता युग ने डांस हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर पृथ्वीराज चौहान , जेपी सिंह, रामदत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुनीता ,हिमानी शर्मा , प्रियंका भारती, छाया शर्मा, बॉबी शर्मा , रीना चौधरी, रिया रावत, भूमि शर्मा, पुष्पा गौतम व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।