Greater noida : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बुद्धवार को विज्ञान भवन (Science Exibision) का भ्रमण कराया।जिसमें विवस्थापक अमित गोयल के नेतृत्व मे सभी बच्चों को सुबह 10 बजे बस द्वारा जहांगीरपुर से विज्ञान भवन दिल्ली के लिए ले जाया गया जहाँ सभी बच्चों ने विज्ञान भवन में विज्ञान से संबंधित पूर्व में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों को देखा और समझा व शीशों की भूल भुलैया का आनंद लिया, चंद्रयान मॉडल, कोयले की खानों में प्रयोग की जाने वाली मशीनों, बाद्य यंत्र, संगीत यंत्र,चलचित्र के साधनों, कंप्यूटर का आविष्कार, पुराने समय के संसाधनों व रहन सहन,विलुप्त हो गए जंगली जानवरों और विज्ञान की नई पुरानी तकनीकों को देखकर जानकारी प्राप्त कर वापस 5 बजे जहांगीरपुर छोड़ा गया। इस अवसर पर भ्रमण में संध्या शर्मा प्रधानाध्यापिका, विनीता गर्ग प्रधानाध्यापिका, दीपमाला शर्मा, गायत्री शर्मा व हबीबुर्रहमान आदि बच्चों के सहायक रहे।