Greater noida: मैक्सिमम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्रों को विद्यालय परिवार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र सैनी व प्रधानाचार्य खेमचंद वर्मा ने छात्रों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।और बताया जहांगीरपुर के NS पब्लिक स्कूल मे हुई टैलेंट शो प्रतियोगिता मे विद्यालय के 21 छात्रों ने भाग लिया था जिसमे सुरजीत कुमार गौतम और खुशी शर्मा ने ड्राइंग मे प्रथम स्थान और रिया शर्मा तृतीय स्थान हासिल किया। दिशा सैनी ने डांस में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, प्रशांत सागरवाल,चरण सिंह भारती,नीरज जादौन, धर्मेंद्र कुमार आदि व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।