Greater noida ( मनोज कुमार सिंह) : कक्षा ग्यारह के छात्र छात्राओं द्वारा अपने वरिष्ठ कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं को दी गई परंपरागत ढंग से विदाई के लिए गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया।जिसका संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मानसी गौतम तथा वंशिका ने किया।कार्यक्रम में मंच के माध्यम से विदाई समारोह का विशेष आकर्षण मिस, मिस्टर तथा बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दा ईयर का चयन रहा l रवि कौशिक को मिस्टर फेयरवेल, आकांक्षा को मिस फेयरवेल तथा नंदनी तेवतिया को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दा ईयर घोषित किया गया l विगत वर्षों की भांति मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल को ग्यारह – ग्यारह सौ रुपये का पुरुस्कार विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विनोद तेवतिया जी द्वारा दिया गया जबकि बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दा ईयर का ग्यारह सौ रुपये का पुरुस्कार वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दिमानियां ने बेटी शिवानी की याद में नंदनी तेवतिया को प्रदान किया गया l इस यादगार पल पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डाक्टर पुष्पलता तोमर ,नीरज चौधरी , आशीष चौधरी सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को सफलता तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।