​महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्रों का विदाई समारोह

Spread the love

​greater noida ( मनोज कुमार सिंह ) : महाराज महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रांगण में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह ‘शुभकामना समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ।समारोह में कक्षा 11 व कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विदाई ले रहे छात्रों ने विद्यालय के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो उठा।छात्रों ने विदाई गीतों, लघु नाटिकाओं और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यालय अनुशासन, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर व अशोक कुमार ने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से देश का आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत मे स्कूल कि प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने सभी छात्रों को जीवन मे लगातार मेहनत और अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को उपहार भेंट किए। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदा किया। इस अवसर पर विद्यालय में पृथ्वीराज चौहान,रामदत्त शर्मा, प्रियंका भारती, पुष्पा, सुनीता शर्मा,मनोज सिंह, हिमानी शर्मा, राजेंद्र सिंह, जे पी सिंह, शिवकुमार, राज, रीना चौधरी, भूमिका शर्मा, छवि और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *