श्री जयंती कैला शक्तिधाम मन्दिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

Spread the love

Greater noida : देहात क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री जयंती कैला शक्तिधाम मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे का आयोजन पूर्व युवा जिलाध्यक्ष भाजपा/छात्र संघ अध्यक्ष एन आर ई सी कॉलेज खुर्जा ठाकुर मानवेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष (अनु. मोर्चा) हरिओम सिंह की सहयोग से किया गया।जिसमे समाजसेवी और राजनीतक लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।ठाकुर संजीव सिंह ने बताया कि अनेको वर्षों से हर वर्ष फरवरी महीने में भोलेबाबा की कृपा से प्रसाद के रूप में भंडारा आयोजित किया जाता है, इस वर्ष भी भोले बाबा की कृपा से भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें गांव व क्षेत्र के लोगों के अलावा दूरदराज से सामाजिक एवम् राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए हैं। भंडारे में प्रमुख रूप से पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सविता सिंह, धीरेन्द्र सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिकारपुर मुकेश पण्डित, रंजना गौतम, सुरेन्द्र सिंह प्रधान , जुगेंद्र सिंह प्रधान, मनोज सोलंकी, पुष्पेंद्र कुमार मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, सुदीप ठेकेदार, मनीष जादौन, मनोज कुमार, अमित चौधरी राज्य सलाहकार समिति श्रम एवम् सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *