बाबा श्री खाटूश्याम जी के संकीर्तन में कन्हैया के भजनों पर झूमे भक्त

Spread the love

Greater noida : प्रत्येक माह कि भांति इस माह भी ग्यारस पर होने वाले संकीर्तन में सोमवार रात को जनता अनाज मंडी जहांगीरपुर में बाबा श्री खाटूश्याम संकीर्तन का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति के नेतृत्व में किया गया।आयोजित संकीर्तन में बाबा श्री खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाया गया।आयोजन से पूर्व दीपक गर्ग ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई।पंछी एंड पार्टी के संचालक अमित वर्मा ने बाबा श्री खाटूश्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर श्री खाटूश्याम जी का आव्हान किया। इसके बाद गायक संजू राजवंस और राकेश भरद्वाज ने नौ बजे गणेश वंदना से संकीर्तन का आगाज किया।भजन गायिका भावना सिंह और आकांक्षा अग्रवाल ने बाबा श्री खाटूश्याम की महिमा से पहले बालाजी महाराज जी के भजनों का गुणगान किया। भावना सिंह के भजन “सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी, तारों न तारों ये मर्जी तुम्हरी” ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया भक्त जमकर थिरकते रहे।रात बारह बजे बाबा श्री खाटू श्याम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक टिल्लू गर्ग मैनेजर मोनू गोयल ने बताया बाबा श्री खाटू श्याम की कृपा से संकीर्तन का आयोजन प्रत्येक माई की छोटी ग्यारस को हो रहा है।इस अवसर पर आयुष अग्रवाल,राजू गर्ग,शालू अग्रवाल,मोनू लोहे वाले,धर्मेन्द्र चौधरी,विवेक कुमार,नवीन अग्रवाल,मुकेश तायल,ब्रजेश गुप्ता,सुमनलता देवी,निशा गर्ग,प्राची,साक्षी, विनीता,तनु प्रिया,आदि सकड़ो भक्तो के संकीर्तन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *