बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती को धूमधाम से मनाया 

Spread the love

Greater noida : भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती का आयोजन मंगलवार शाम को किया गया।आयोजन से पूर्व मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा सरल एडवोकेट रंजन सिंह,मूलचंद शर्मा, आदि ने नगरवासियों के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बाबा भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियां बताते हुए कहा अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अमूल्य रत्न हैं। उनका प्रेरक जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा। इसके उपरांत प्रसाद वितरण कर एच एस फार्म हाउस में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके उपरांत अध्यक्ष राजू ठेकेदार, आशाफपुर प्रधान श्रीमती रेनू चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया जो बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, डीजे और सुंदर-सुंदर झांकियां के साथ अंबेडकर विद्यालय से प्रारंभ होकर पुराना मंदिर बस अड्डे कॉलेज बस अड्डे अतर सिंह मार्ग पुराना बाजार होते हुए अंबेडकर विद्यालय पर समापन हो गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रही और शांतिपूर्वक तरीके से शोभायात्रा को संपन्न कराया।इस अवसर पर सोनू गौतम, धर्मेश चौधरी,किशनलाल, प्रवीण गौतम,प्रभात कुमार रविंद्र कुमार,रिंकू कुमार,रमन कुमार गौतम, संजय संगम, मास्टर रामप्रसाद, सुदेश प्रधान जी आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *