कलावती कन्या पाठशाला और प्राथमिक विद्यालय न02 मे वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love

संस,जागरण•जहांगीरपुर : कलावती कन्या पाठशाला और प्राथमिक विद्यालय न02 में सयुक्त रूप से गुरुवार को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वर्ष 2025-26 में कक्षा में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने एवं अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और सर्वाधिक उपस्थिति वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमे 75 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र पाकर बहुत खुश हुए।अमित कुमार शिक्षक संकुल ने बताया छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने और अभिभावकों को सम्मानित करने से नवीन नामांकन प्रक्रिया मे बढ़ोतरी होगी नवीन छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा।इस अवसर विनीता गर्ग प्रधानाध्यापिका, हरेंद्र सिंह,हुमा सलीम, दीपमाला शर्मा व सुमन कुमारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *