Greater noida : मलखम्भ एसोसिएशन और ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व मे झांसी के सरस्वती विद्या मंदिर मे आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे पब्लिक इंटर कालिज की मलखम्भ टीम ने परचम लहराया।जिंसका आयोजन 9 मई और 10 मई 2026 को हुआ। जिसमे 12 वर्ष से कम, 14 वर्ष से कम , 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक उम्र के बालक / बालिकाओं ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता संजीव कुमार संचालन राजीव कुमार त्रिपाठी के संरक्षण में हुआ।14 वर्ष से कम आयु में सूरज, लविश, यश,सोहम,कृष्ण कुमार, गोविंद ,दीपक तथा 18 वर्ष से कम आयु में शिवा कुमार, देवेश कुमार और 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिव कुमार ने तृतीय स्थान ,14 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने प्रशिक्षक राजकुमार आर्य और समस्त विद्यालय परिवार के साथ इन सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और शर्ट देकर इनका मनोबल बढ़ाया और आगे होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पहुंचने के लिए प्रयास करने को कहा । सभी छात्र-छात्राओं ने जोरदार तालियाँ बजाकर इन सभी छात्रों के मनोबल को बढ़ाया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार, संजय कुमार , पौरुष राजन, विवेक कुमार, पीयूष कुमार , दीपा,गुरिशा रानी, एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।