Greater noida : ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुद्धवार को विद्यालय में प्रथम दिवस उपस्थित छात्र-छात्राओं का रोली तिलक कर प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 सहित नगर के निम्न विद्यालयों में अध्यापक-अध्यापको ने बच्चों के मस्तिष्क पर रोली का टीका लगाकर स्वागत किया और विद्यालय को दुल्हन की तरह सजा दिया बच्चों ने भी विद्यालय को आकर्षक रूप में सजा हुआ देख खुशी मनाई बच्चों ने स्वागत के बाद तालियो से अपने अध्यापक अध्यापिकाओं का अभिनंदन किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार से मनोज शर्मा, निशा शर्मा, पवन देवी, गायत्री देवी, हबीबुर रहमान, अनुभा यादव मौजूद रहे