पाक में शियाओं के हो रहे कत्लेआम के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन पाक सरकार भी अत्याचार में शामिल यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली लखनऊ पाकिस्तान के पाराचिनार में शियाओं के नरसंहार और आतंकवाद के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आसिफी मस्जिद में प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाकर पाकिस्तान,अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ा इमामबाड़ा के पास आसिफी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार अमेरिका और इजराइल की एजेंट है।पाराचिनार में लगातार आतंकी संगठन शियाओं का नरसंहार कर रहे हैं,लेकिन पाकिस्तानी सरकार और सेना ने समय पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की। कल्बे जवाद ने कहा कि अफगानिस्तान से आतंकवादियों को हथियार भेजे जा रहे हैं और पाकिस्तानी सरकार उनका समर्थन कर रही है। कल्बे जवाद ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र से मांग करते हैं कि शिया नरसंहार के जुर्म में पाकिस्तान और अफगानिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाए। कल्बे जवाद ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है, अमेरिका और इजराइल के बनाये गये आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में सक्रिय हैं।खासकर तालिबान और दाइश जैसे आतंकवादी संगठन वर्तमान में पाराचिनार में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं,उन्हें अमेरिका और इजराइल द्वारा वजूद में लाया गया और पाकिस्तानी सरकार द्वारा समर्थन दिया गया,जिसके परिणामस्वरूप आज पाराचिनार को नरक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मौलाना अली अब्बास खान ने कहा कि अल्लाह का वादा है कि असत्य पर सत्य की जीत होगी। आज भी हक बातिल के खिलाफ लड़ रहा है और जुल्म करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।खान ने कहा कि हम पाकिस्तान के पाराचिनार में हो रहे ज़ुल्म की कड़ी निंदा करते हैं,जो सरकार अपने लोगों की रक्षा नहीं कर सकती उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। हर सरकार अपने लोगों की रक्षा करना चाहती है,लेकिन पाकिस्तान सरकार नाकाम हो चुकी है। मौलाना अली अब्बास खान ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से पाराचिनार में शांति बहाल करने और जालिमों को जवाबदेह ठहराने की मांग की।प्रदर्शन में मौलाना सरताज हैदर जैदी, मौलाना फिरोज हुसैन,मौलाना आदिल फराज,मीसम रिजवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली लखनऊ पाकिस्तान के पाराचिनार…

बरेली उत्तर प्रदेश मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान,मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की एक ईंट भी नहीं देंगे

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली वारिष्ठ ब्यूरो चीफ विवेक जैन बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के…

थाना प्रभारी ने छुट्टी मांगने पर सिपाही को डांटकर भगाया इलाज के अभाव में सिपाही की बीमार पत्नी की हुई मौत

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली बलिया।उत्तर प्रदेश के बलिया में…

रायबरेली मरीज को स्वास्थ्य लाभ देने वाले जिला अस्पताल में गंदगी कंबर

यूपी लाइव न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली रायबरेली…

बागपत शहर में हुआ द ब्रैक पाइंट के स्वीट व फास्ट फूड़ रेस्टोरेंट का शुभारम्भ

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली बागपत उत्तर प्रदेश विवेक जैन। बागपत शहर में कोर्ट रोड़…

रायबरेली महराजगंज कोतवाली अंतर्गत कुएं में शव मिलने से हड़कंप

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या महराजगंज रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में…

अयोध्या फैजाबाद भदरसा में गैंगरेप पीड़ित परिवार के घर जा सकते हैं मुख्यमंत्री

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली उप संपादक संजय मिश्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदरसा गैंगरेप पीड़िता…

प्राथमिक विद्यालय धमसैनी में प्रधानाचार्य एवं रसोइया की आयी लापरवाही सामने सरसों के तेल की जगह डाला तारपीन का तेल

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली उप संपादक संजय मिश्रा छात्रों के अभिभावकों ने लगाए प्रधानाचार्य…

लखनऊ ऐसे विलुप्त होते गए राजधानी लखनऊ के बाजारों के बरामदे

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ दोनों तरफ से लोहे की…

लखनऊ ऐसे विलुप्त होते गए राजधानी लखनऊ के बाजारों के बरामदे

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ दोनों तरफ से लोहे की…