Greater noida : गौतमबुद्धनगर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने गुरुवार को जेवर ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमे जेवर के जनता इंटर कालिज,कमर टेक्नीकल इंटर कालिज,थोरा के श्रीराम माडल इंटर कालिज, और जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कालिज समेत कुल 05 विद्यालयों का भ्रमण किया। इंटर कालिज मे चल रहे प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत निर्मित होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया तथा विद्यालयों की स्थिति और जरूरत को देखते हुये अन्य स्रोतों सी एस आर फंड आदि से नये निर्माण कार्य, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला आदि तैयार करवाने के प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन भी दिया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जुलाई मास के प्रथम सप्ताह में ही माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण करना आरम्भ कर दिया है जो कि एक अच्छी पहल है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर का कहना है कि अति शीग्र ही बैठक बुलाते हुये जिले की समस्याओं को तत्काल निस्तारित किया जायेगा तथा माध्यमिक विद्यालयों में संसाधनों के अभाव को भी दूर कराने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।