Greater Noida : सामाजिक सेवा संस्था द्वारा प्रेमवती कालेज में संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर शिक्षा एवं संस्कार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनि दुबे ने कहा कि मोबाइल पर बढ़ती हुई निर्भरता विद्यार्थियों के लिए अधिक घातक सिद्ध होगी। नितिन पाठक ने नियम, संयम और अनुशासन पर जानकारी दी। अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि रामकृष्ण परमहंस ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए कठोर साधना की और भक्तिमय जीवन बिताया था। वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं। उनकी जयंती पर नशामुक्त शिक्षित युवा भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, अनुराग शर्मा, गोपाल पचौरी, रिषभ दुबे, राज दुबे, मयंक शर्मा, जतिन शर्मा, कार्तिक, रत्नेश, यश, बृजेश यादव, विशाल, समीर, वैष्णवी, उदिति, निधि, प्रिया, भावना, शगुन, कल्पना, वेदिका आदि थे।