पुरातन छात्रो ने किया विद्यार्थीओं से संवाद-पब्लिक इंटर कालिज

Spread the love

Greater noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय के पुरातन छात्र व इसरो के डायरेक्टर डा.विनोद कौशिक के आगमन पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।मुख्य अतिथि डा.विनोद कौशिक और पूर्व प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थीओं को सम्बोधित किया।डा.कौशिक ने छात्र /छात्राओं से स्पेस के साथ विज्ञान व भूगोल से सम्बंधित भी अनेक जानकारियां साझा की। भारत की प्राचीन शिक्षा का वर्णन करते हुये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अतिथियों का फूल माला व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया और विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र /छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजकुमार आर्य, संजय कुमार, मदन गोपाल शर्मा , श्रीमती दीपा, राजकुमार, पियुष, उजाला , विवेक कुमार, , सीमा अत्री , गुरिशा रानी , पूजा शर्मा, वंदना, यतेन्द्र कौशिक समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *