Greater noida : विद्युत उपकेंद्र से जुड़े देहात के किसानों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी के नेतृत्व में मूलभूत समस्याओं से निजात पाने के लिए विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर रामआशरे को सौंपा ज्ञापन और कहा समाधान नहीं होने पर 11 मई को होगी महापंचायत जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। जिसमें कनेक्शन किए बिना ही बिल का आना, एस्टीमेट का पूरा पैसा जमा करने के बाद भी बिजली नहीं मिलना,विद्युत कर्मियों का तानाशाही रवैये,रिश्वत लेने सहित कई गंभीर समस्याओं जिक्र करते हुए आक्रोश जताया। राजू जादौन और लाला प्रधान ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों उपकेंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलकर छापेमारी कर रहे हैं और जेल जाने का डर दिखा कर जेवर बुलाकर रिश्वत के पैसे इकट्ठा करते हैं। जिससे रिश्वत के पैसे नहीं मिलते उनके विरुद्ध मुकदमा लिखवा दिया जाता है।किसानो ने जूनियर इंजीनियर को समस्याएं गिनाईं इसको लेकर उनकी जेई से जमकर नोकझोंक हुई। किसानों ने मांग की रिश्वतखोर कर्मचारियों को हटाया जाए, ग्राम प्रधान को सूचना दिए बिना बिजली चेकिंग नहीं की जाए, फाल्ट 24 घंटे के भीतर ठीक किया जाए।इस अवसर पर राजेंद्र सिंह फौजदार,सत्येन्द्र सिंह,धीरेंद्र प्रधान जी,रविंदर सिंह,हरीशचंद्र मीणा,राम रतन सिंह,राजेंद्र सिंह राणा,राज बहादुर सिंह जादौन,कुशलपाल सिंह,शेर पाल शर्मा,देवदत्त चौधरी,मुन्नी लाला,प्रीतम प्रजापति , आदि संकड़ो लोग मौजूद रहे।