रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

Greater noida : अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के नेतृत्व में गुरुवार को खुर्जा जेवर रोड पर पुरानी अनाज मंडी के मुख्यद्वार पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुरुजी अटारी वाले महाराज ने फीता काटकर किया। शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहा। जिसमें 35 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।गुरुजी ने बताया रक्तदान हृदय संबंधी जोखिम कारकों को कम करता है। रक्तदान से कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। बताए फायदों से प्रभावित होकर लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर परिषद के मनीष, मोहित जादौन, विकास भारद्वाज, रिजवान, विजय, किशन, सोनू बाल्मीकि, सीटू, सौरभ गौतम, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *