महाकुंभ में जाम से श्रद्धालु परेशान, 19 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम

Spread the love

Uttar Pradesh : प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण धर्मनगरी के मुख्य मार्गों पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। शाम छह बजे रैपुरा से शिवरामपुर के बीच करीब 19 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार, हर घंटे करीब 1,500 से अधिक वाहन जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे 24 घंटे में लगभग 45,000 वाहन गुजर रहे हैं। यातायात बाधित होने से 120 किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ से नौ घंटे लग रहे हैं। महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु को भरतकूप से कर्वी की 13 किमी दूरी तय करने में पांच घंटे लग गए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पानी और भोजन की किल्लत से लोग परेशान दिखे। राजस्थान के श्रद्धालु जाम में फंसने से बच्चों की भूख-प्यास से चिंतित रहे। देहरादून से आए एक यात्री को जाम के कारण तबीयत बिगड़ने पर भी समय से दवा नहीं मिल सकी। बुनियादी ढांचे की कमी से बढ़ी मुश्किलें मंदाकिनी पुल संकरा होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। खोह रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज आठ साल से अधूरा पड़ा है, जिससे ट्रेन गुजरने पर जाम लग जाता है। महिला घाट पुल को जोड़ने वाली सड़क अधूरी होने से श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही है। यूपी-एमपी सीमा पर खराब सड़कों और गड्ढों के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। प्रशासन का दावा एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हर छोटे-बड़े बाईपास का इस्तेमाल कर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 12 घंटे की कर दी गई है और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *