New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार तेजी से फैसले ले रही है। मंत्री अपने विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और पिछली सरकार की कमियों को दूर करने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, फिर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण और सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जाएगा। 27 फरवरी को सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है। सीएजी रिपोर्ट को लेकर सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमलावर हो सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी भाजपा से चुनावी वादों पर जवाब मांगेगी।