New Delhi : आम आदमी पार्टी ने विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अब विपक्ष की नेता की भूमिका निभाएंगी। बैठक में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। गोपाल राय ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि आतिशी पर भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करवाने की जिम्मेदारी होगी। आतिशी ने कहा कि वे महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह दिलाने के वादे पर सरकार से जवाब मांगेंगी। दिल्ली विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच नोकझोंक के आसार हैं। 27 फरवरी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण पर बहस होगी, जहां भ्रष्टाचार और सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा होने की संभावना है।