महाकुंभ में इतिहास रचने की तैयारी, दो दिन में बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड

Spread the love

Prayagraj : प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोमवार और मंगलवार को तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अन्य तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों की मौजूदगी में ये कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। मेला प्रशासन पहले ही चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना बना चुका था, जिनमें से नदी स्वच्छता का एक रिकॉर्ड 14 फरवरी को बन चुका है। तीन नए विश्व रिकॉर्ड इस तरह होंगे: सोमवार, 24 फरवरी :15,000 सफाई कर्मचारी एक साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। यह रिकॉर्ड अरैल हेलीपैड मार्ग, परेड क्षेत्र, और झूंसी अखाड़ा मार्ग पर बनाया जाएगा। इससे पहले कुंभ-2019 में 10,000 सफाईकर्मियों के साथ यह रिकॉर्ड बनाया गया था। मंगलवार, 25 फरवरी : 10,000 लोगों के हैंड प्रिंट लेकर एक नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। इसके लिए गंगा पंडाल और अन्य प्रमुख स्थलों पर कैनवास रखे जाएंगे। कुंभ-2019 में 7,500 लोगों के हैंड प्रिंट लेने का रिकॉर्ड बना था। शटल बस संचालन का नया रिकॉर्ड: एक साथ 550 से अधिक शटल बसों के संचालन का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। कुंभ-2019 में 500 बसों के संचालन का रिकॉर्ड बनाया गया था। महाकुंभ में रिकॉर्ड बनाने की इन कोशिशों के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। मेला प्रशासन के अनुसार, भीड़ को देखते हुए यह योजना आगे बढ़ाई गई है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और महाकुंभ में एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *