पीएम मोदी और धीरेंद्र शास्त्री की मुलाकात, बागेश्वर धाम में बनेगा खास अस्पताल

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से मिलने की इच्छा जाहिर की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपके मन की पर्ची मेरे पास है, आप बेटे की शादी करवाना चाहती हैं।” पीएम मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश में एकता का संदेश फैला रहे हैं और अब मानवता के हित में कैंसर अस्पताल के निर्माण का संकल्प लिया है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ऐलान किया कि बागेश्वर धाम अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के नाम पर एक वार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी से अस्पताल के उद्घाटन में आने का आग्रह भी किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *