New Delhi : केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर उठने लगे हैं। तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद शशि थरूर के हालिया बयानों ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। कांग्रेस और थरूर के बीच विवाद के प्रमुख कारण : एलडीएफ सरकार की आर्थिक नीति की सराहना – थरूर ने केरल की औद्योगिक नीति की तारीफ की, जिसे कांग्रेस नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग बताया पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को सकारात्मक बताया – थरूर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की, जिससे पार्टी में असहमति पैदा हुई। केरल कांग्रेस में नेतृत्व की कमी का मुद्दा उठाया – थरूर ने पार्टी को मजबूत करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की जरूरत बताई। पार्टी में हाशिए पर जाने की बात कही – उन्होंने इशारों में कहा कि कांग्रेस को उनकी जरूरत नहीं तो उनके पास विकल्प हैं। पीयूष गोयल संग सेल्फी पोस्ट की – भारत-ब्रिटेन व्यापार वार्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ फोटो साझा करने पर भी विवाद खड़ा हुआ। भाजपा ने इस विवाद को कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया है, जबकि कांग्रेस के कई नेता थरूर के बयानों से असहमति जता चुके हैं। ऐसे में केरल में आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी घमासान और तेज होने के आसार हैं।