New Delhi : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने कहा, “आजमी का बयान निंदनीय है। औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को यातनाएं दी थीं, ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करना सबसे बड़ा पाप है।” शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आजमी पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं, अबू आजमी ने अपने बयान में कहा था कि “औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए और वह क्रूर नहीं थे। वह एक महान प्रशासक थे और उनकी सेना में हिंदू कमांडर भी थे।