Greater Noida : शनिवार की रात जनता अनाज मंडी जहांगीरपुर में एकादशी पर बाबा श्री खाटूश्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया।संकीर्तन का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल बंसल के नेतृत्व में किया गया।आयोजित संकीर्तन में बाबा श्री खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाया गया।आयोजन से पूर्व राजू गर्ग ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई।पंछी एंड पार्टी के संचालक अमित वर्मा ने बाबा श्री खाटूश्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर श्री खाटूश्याम जी का आव्हान किया। इसके बाद गायक संजू राजवंश और अमित वर्मा ने नौ बजे गणेश वंदना से संकीर्तन का आगाज किया।भजन गायिका निशु शर्मा ने बाबा श्री खाटूश्याम की महिमा से पहले सालासर बालाजी महाराज जी के भजनों का गुणगान किया।निशु शर्मा के भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया भक्त जमकर थिरकते रहे।रात बारह बजे बाबा श्री खाटू श्याम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अंशुल मंगला,राहुल अग्रवाल,आयुष अग्रवाल, टिल्लू गर्ग,शालू अग्रवाल,मोनू गोयल,विवेक कुमार,नवीन अग्रवाल,मुकेश तायल,ब्रजेश गुप्ता,राजू गर्ग,सुमनलता देवी,निशा गर्ग,प्राची,साक्षी, विनीता,तनु प्रिया,आदि सकड़ो भक्तो के संकीर्तन का आनंद लिया।