Greater Noida : रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी जमील खान को 315 का तमंचा व एक कारतूस के साथ मिर्जापुर रोड से गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित मुकेश निवासी गांव फुसराना थाना डिवाई जनपद बुलंदशहर वर्तमान पता गांव तिरथली को 10 लीटर देसी शराब के साथ मेडिकल डिवाइस सेक्टर 29 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।