Noida : कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित श्री गंगा मंदिर में रविवार को भगवान खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना गई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने कस्बे में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कस्बे का भ्रमणकर मंदिर में संपन्न हुई। इसके बाद भगवान खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान भजन कीर्तन और यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मूर्ति स्थापना समारोह में सुनील तायल, गिरीश गर्ग, योगेश गर्ग, राकेश गर्ग, मूलचंद गर्ग, प्रवीण बंसल, जयप्रकाश मित्तल, मोहन गर्ग, मोंटू शर्मा आदि का सहयोग रहा।