Greater Noida : बुधवार को दोपहर दो बजे जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल के ग्राम स्यारौल निवासी सुमित कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह अपने मामा मनोज कुमार निवासी ग्राम किशोरपुर के साथ मोटरसाइकिल द्वारा जहांगीरपुर क्षेत्र में अपने कार्य से आए हुए थे। उनके पास एक थैले में कुल ₹8,50,000/- (आठ लाख पचास हजार रुपये) की नकद धनराशि थी।जो यात्रा के दौरान मार्ग में थैला फट जाने के कारण उक्त धनराशि अनजाने में रास्ते में कहीं गिर गई। जब इस संबंध में सूचना थाना जेवर को प्राप्त हुई,तो प्रभारी निरीक्षक जेवर संजय सिंह द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम शिवप्रताप सिंह चौकी प्रभारी जहांगीरपुर थाना जेवर को टीम प्रभारी बनाकर गठित की गई। इस टीम ने थाना जहांगीरपुर, जनपद बुलंदशहर की पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जांच-पड़ताल आरंभ की।संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप उक्त ₹8,50,000/- की संपूर्ण राशि गुरुवार देर शाम राहुल पुत्र रामप्रकाश, निवासी अयोध्या के पास से सकुशल बरामद कर सुमित उपरोक्त को दे दी गई।जिसकी प्रशंसा क्षेत्र में हो रही है।पुलिस को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।यह पुलिस की सतर्कता, कुशल नेतृत्व एवं तकनीकी सहायता का उत्कृष्ट उदाहरण है।टीम में शामिल रहे।1-उ0नि0 शिव प्रताप सिंह थाना जेवर जनपद गौतम बुध नगर (टीम प्रभारी),2- का0 2177 अजय कुमार थाना जेवर जनपद गौतम बुध नगर,1-उ0नि0 साहिल प्रताप सिंह थाना जहांगीरपुर जनपद बुलंदशहर,2- का0 2144 सौरभ गौतम थाना जहांगीरपुर जनपद बुलंदशहर ।