चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

Spread the love

Greater Noida : बुधवार की रात को फौजी ट्रेडर्स पर हुई चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में फौजी ट्रेडर्स के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा चोरी का खुलासा अतिशीघ्र नहीं हुआ तो मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल माननीय कमिश्नर महोदया जी से मुलाकात कर इस मामले को और अभी कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में लगातार हुए चोरी के मामलों से अवगत कराया जाएगा।क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना बढ़ रही है आज तक किसी का खुलासा नहीं हुआ। बुद्धवार को हुए घटना का खुलासा नहीं हुआ तो यूनियन आगे की रणनीति बनाएगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह,ठाकुर भानु प्रताप सिंह, ऐडवोकेट प्रवीण कुमार अग्रवाल, सुहेल चौधरी,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *