Greater Noida : भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता एमएलसी लखीमपुर का जन्मदिन बुधवार की शाम श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मनाया गया जन्मदिन पर मंदिर के पुजारी कृष्णा कुमार ने सभी भगवानों को भोग लगाया। और डॉ दिनेश अग्रवाल ने कन्याओं को वितरण कर शुभारंभ किया और संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने बच्चों को केला और टोपिया वितरण कर जन्मदिन मनाया। बच्चों को केले और टोपिया मिलने से चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अमित लोहे वाले, टिल्लू गर्ग, हर्षित अग्रवाल,राजू गर्ग,हेमंत अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल एडवोकेट तरुण गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।