पालकी में सवार होकर निकले लड्डू गोपाल से भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Spread the love

Gerater Noida: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार रात 12 बजे जन्मे लड्डू गोपाल जी पालकी में सवार होकर रविवार दो बजे से नगर भ्रमण किया और भक्त भी पलके बिछाकर उनके दर्शन पूजन अर्चन के लिए लालायित दिखे । रविवार दोपहर दो बजे प्राचीन शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा शुरू हुई | आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में सैकड़ो भक्त गाजे बाजे के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए। भगवान कृष्ण के भजनों पर थिरकते नाचते गाते चल रहे भक्तों के उत्साह और भक्ति का नजारा देखते ही देखते भव्य हो गया ।पालकी यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीना ने किया ।भक्तों ने जगह जगह शीतल जल पिलाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। रास्ते में हर जगह भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और स्वागत किया।पालकी यात्रा में बैंड बजे, डी जे ढोल,अखाड़ा आदि आकर्षण रहे।इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *