Greater Noida : श्री राधाष्टमी के पवन पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगड़ में रविवार की रात भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया।जिसका आयोजन श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा किया गया।जिसमें रात्रि 8:00 बजे से सुंदर-सुंदर भजनों का रसपान किया गया।जहां बच्चों ने श्री राधा कृष्ण जी की झाकी सजाई जिसने भक्तों का मन मोह लिया।भक्तों ने देर रात्रि तक भजनों का रसपान कर धर्म लाभ उठाया।इस अवसर पर अगले दिन सुबह 9 बजे से श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।