प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

Greater Noida : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा के जेवर मंडल महामंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिवस के अवसर पर 17सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जेवर में मंडल अध्यक्ष संजय रावत की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं ने जेवर कस्बे में स्वच्छता अभियान चला कर साफ़ सफ़ाई की तथा सभी लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर व अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित महर्षि जवाली महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर जिला मंत्री विकास चौधरी, देवेंद्र भारद्वाज , हरीश शर्मा , शिवकुमार शर्मा, रवि अग्रवाल, विवेक ,ललित चौधरी व मोनू गर्ग आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *