#rakeshkashyap
Harigarh : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 25 सितंबर को प्रातः 10:55 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11:05 बजे वह कस्तूरबा गांधी विद्यालय धनीपुर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11:25 से 11:40 बजे तक जीएसटी उत्सव कार्यक्रम में व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों पर भेंट एवं संवाद करेंगे। उपमुख्यमंत्री 11:50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ, स्मृति प्रेरणा उपवन वाटिका का लोकार्पण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।