पूजन के साथ अनोखे अंदाज में हुआ राम वनवास

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida : कस्बे के रामलीला मैदान में खुर्जा जेवर रोड पर श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम को अनोखे अंदाज में बनाने के लिए शुक्रवार को शिवमन्दिर से पूजन के साथ पंडित रुदत्त शर्मा ने फीता काटकर श्री राम,लक्ष्मण,सीता माता को 14 वर्ष के वनवास पर नगर भ्रमण कर रामलीला के मंचन को प्रारंभ किया। रामलीला कमेटि के नए सदस्यों ने रामलीला मंचन के लिए अनोखी विशेष तैयारि की हैं।जिसकी लोग तारीफ कर रहे है।राम वनवास यात्रा शिवमंदिर से शुरू होकर अतर सिंह मार्ग, मैन मार्किट,बस अड्डा,होते हुए रामलीला मैदान पर समापन हुआ।मार्किट में लोगो ने पुष्प वर्षा कर चरण वंदन कर भगवान राम को वनवास जाने से रोकने का आग्रह किया।
इस बार दर्शकों के लिए रामलीला मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। 2 अक्टूबर दशहरा पूजन,5 अक्तूबर,दंगल , हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 अक्तूबर को रावण दहन और विशाल मेले का कार्यक्रम रहेगा।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीना,दीपू मीना,प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, योगेश शर्मा सरल, जयप्रकाश शर्मा,दिव्यांक गॉड आदि साथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *