#rakeshkashyap
Greater Noida : चौकी परिसर में शुक्रवार को स्थानांतरण चौकी प्रभारी निरक्षक शिवप्रताप सिंह की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उनके लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और पुष्पहार पहनाया व मिठाई खिलाई।22 महीने के अपने कार्यकाल में क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। साथ ही अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा। विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ रवैये की सराहना की।विदाई के दौरान सभी की आंखें नम थीं। शिवप्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पीड़ितों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दिमानिया ने कहा इनका कार्यकाल सराहनीय है, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। नये चौकी प्रभारी निरक्षक संसार सिंह से भी अपराध पर अंकुश लगाये रखने की उम्मीद है।नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीना ने कहा कि तत्कालीन चौकी प्रभारी का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। जिनके कार्य अच्छे होते है वो हमेशा अपनी अलग पहचान बनाकर जाते है आज नगर के गणमान्य लोगों इनको विदाई देने आए है ये इनकी अच्छाई की पहचान है।मौके पर एडवोकेट ललित जादौन,श्रीनिवास प्रधान,संजीव सिंह,योगेश शर्मा,जानेआलम नूरी,केशव अग्रवाल,विनय शर्मा, कुलभूषण शर्मा,सरवन सचान आदि जनप्रतिनिधि पुलिस कर्मी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।