पब्लिक इंटर कालिज के विद्यार्थियों ने”सड़क सुरक्षा जागरूकता” कार्यकम किया

Spread the love

Greater noida : यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह में बुधवार को पब्लिक इंटर कालिज के छात्र /छात्राओं ने प्रातःकालीन बेला में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता की। यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी भाषण के द्वारा यातायात के नियमों को बताया कि सड़क के किसी चौराहे पर लगने वाली लाइटों एवम साइन बोर्ड पर लगे साइनो का क्या मतलब होता है, यह भी बताया कि ऐसे वाहन जिन पर लाइट नहीं है उन पर आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाए एवं साथ ही लघु नाटिका के द्वारा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठेहेलमेट जरूर लगाए,सीट बेल्ट लगाकर ही चार पहिया वाहन चलाएं , शराब पीकर वाहन न चलाएं , वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें आदि को प्रस्तुत किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा अपने समस्त विद्यालय परिवार मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार संजय कुमार, पौरुष राजन, पीयूष , उजाला, डॉ सीमा अत्री, पारुल शर्मा , नेहा शर्मा आदि के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *