प्रभात फेरी निकाल कर किया जागरूक,हिंदू महासम्मेलन

Spread the love

Greater noida : हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ने 25 जनवरी 2026 को होने वाले हिंदू महासम्मेलन को विशाल रूप देने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया है।जो सुबह 6:00 बजे प्राचीन शिव मंदिर झाजर रोड जहांगीरपुर से शुरू होकर कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करते हुए श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर पर समापन करते है।जिसमें स्वयंसेवक सुबह-सुबह नगर भ्रमण करते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हैं और लोगों को सामाजिक-धार्मिक संदेश देते हैं, जिनका उद्देश्य संगठन का प्रचार और राष्ट्र निर्माण का संदेश देना है।सुधीर शर्मा ने बताया प्रभात फेरी एक पारंपरिक गतिविधि है जो अपने कार्यक्रमों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का एक तरीका है।कुलदीप गुप्ता ने बताया”प्रभात फेरी” हिंदू जागरण और एकता का संदेश लेकर निकली है। नगरवासियों ने आयोजन की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरने वाला बताया। अरविंद सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। साथ में चरण सिंह,नीरज,प्रभात, अमित,सुरेंद्र सिंह,विजय अग्रवाल,आदि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *